Hot Posts

6/recent/ticker-posts

HOT POST

TATKALNEWS23

पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule) ने अपने टेलर से ही मचाया धमाल यह फिल्म रचेगी इतिहास।

 पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule) 

ट्रेलर रिलीज़ के बाद फैंस ने इसे “आग” कहा और इसके रिकॉर्ड तोड़ने की भविष्यवाणी की। सोशल मीडिया पर ट्रेलर को लेकर प्रतिक्रिया बेहद उत्साहजनक रही, जिसमें दर्शकों ने इसे मास एंटरटेनर बताय

पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule) ने अपने टेलर से ही मचाया धमाल यह फिल्म रचेगी इतिहास।


कहानी और निर्देशन

सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2: द रूल 2021 की ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है। कहानी पुष्पा (अल्लू अर्जुन) के संघर्ष और उसके कद के बढ़ने के साथ-साथ उसकी समाज में भूमिका को केंद्र में रखती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि पुष्पा पुलिस से बचते हुए जंगल में छिपा हुआ है, और उसके समर्थक उसे नायक मानते हैं। सामाजिक और राजनीतिक उथल-पुथल के साथ कहानी और भी रोमांचक हो जाती है।





अल्लू अर्जुन का स्वैग

पुष्पा के दमदार संवाद जैसे “पुष्पा नाम सुनके फ्लावर समझे क्या? फ्लावर नहीं, फायर है!” ने दर्शकों के बीच धूम मचा दी है। सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर किया जा रहा है, और फैंस उनके स्टाइल और डायलॉग डिलीवरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल का शानदार प्रदर्श रश्मिका मंदाना (श्रीवल्ली) और फहाद फासिल (एसपी भंवर सिंह शेखावत) की भूमिकाओं को दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। दोनों की केमिस्ट्री और कहानी में उनकी भूमिका उत्सुकता बढ़ा रही ह


पुष्पा 2: द रूल का ट्रेलर पटना, बिहार में लॉन्च क्यों किया गया।

अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म "पुष्पा 2: द रूल" का ट्रेलर 17 नवंबर 2024 को बिहार के गांधी मैदान, पटना में ग्रैंड इवेंट के साथ लॉन्च किया गया। यह फैसला नॉर्थ इंडिया में खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश में फिल्म की जबरदस्त फैन फॉलोइंग को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। इस इवेंट में हजारों की भीड़ जुटी, जो अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता का सबूत थी(बिहार में लॉन्च क्यों?) निर्माताओं ने बिहार को लॉन्च लोकेशन इसलिए चुना क्योंकि फिल्म का पहला भाग "पुष्पा: द राइज" इस क्षेत्र में सुपरहिट रहा था। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के बीच भी पुष्पा की लोकप्रियता चरम पर रही। इस इवेंट में भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने भी परफॉर्म कर समां बांधा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ